भारत

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बवाल

jantaserishta.com
12 Oct 2026 7:11 PM IST
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बवाल
x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: दिल्ली में इस वक्त प्रदर्शन से माहौल गरमाया हुआ है. SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन जारी है और इस बीच जेएनयू की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी एक कांग्रेस सांसद के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने भी प्रदर्शन किया.
बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. इसी दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर आए कुछ लोगों ने प्रदर्शन कर रहीं बीजेपी महिला नेत्रियों के साथ मारपीट और अभद्रता की.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने जमकर नारे लगाए. आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय की तरफ से आए लोगों ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच झड़प दिखाई दे रही है.
बीजेपी नेताओं का कहना है कि जो पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करती है, उसके कार्यालय के बाहर महिलाओं के साथ इस तरह का हिंसक और अभद्र व्यवहार उनके दोहरे चरित्र को दिखाता है. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शांतिपूर्ण विरोध का जवाब हिंसा या अभद्रता से देना पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story