भारत
सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स का बवाल, कॉलेज अनिश्चित काल के लिए बंद
jantaserishta.com
20 July 2023 10:05 AM IST

x
नोटिस जारी किया गया है।
रांची: झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के एडमिनिस्ट्रेशन ने स्टूडेंट्स के बीच मारपीट और हंगामे की वजह से कॉलेज को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे सभी स्टूडेंट्स को आज यानी गुरुवार शाम तक हॉस्टल खाली करने का भी आदेश दिया गया है। अनुशासनहीनता और हंगामे के आरोप में 29 स्टूडेंट्स को चिह्नित करते हुए उन्हें और उनके अभिभावकों को नोटिस जारी किया गया है।
छात्रों के बीच मारपीट और हंगामे की यह घटना हॉस्टल एरिया में सात जुलाई को ही हुई थी। इसके बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। घटना संज्ञान में आने के बाद बीते कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने 29 छात्रों को नोटिस जारी किया था और उन्हें अपने अभिभावकों के साथ आने को कहा गया था। इस नोटिस के बाद बीते मंगलवार की रात नशे में धुत्त मेडिकल छात्रों के एक समूह ने रिम्स के डायरेक्टर के बंगले में पहुंचकर सुरक्षा गार्ड के साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज की। उस वक्त डायरेक्टर राजीव गुप्ता बंगले में ही मौजूद थे।
इस घटना के बाद बुधवार को डीन स्टूडेंट्स डॉ. शिव प्रिये की अध्यक्षता में सभी छात्रावासों के वार्डन की बैठक हुई, इसमें कॉलेज को बंद करने और हॉस्टल खाली कराने का निर्णय लिया गया। हॉस्टल में करीब 1500 छात्र-छात्राएं रहते हैं। डीन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2019 से 2022 के सभी स्टूडेंट्स गुरुवार शाम तक हॉस्टल खाली कर देंगे। कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने तय किया है कि सभी स्टूडेंट्स को अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर अनुशासन के नियमों के पालन का शपथपत्र देना होगा। ऐसा न करने वाले स्टूडेंट्स को अगले एक वर्ष तक हॉस्टल में कमरा आवंटित नहीं किया जाएगा। उन्हें छह महीने तक एकेडमिक एक्टिविटिज में भी भाग लेने की इजाजत नहीं होगी।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़रिम्सकॉलेजकॉलेज बंदराजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेजJharkhandJharkhand Newsrimscollegecollege closedrajendra institute of medical sciences
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





