गांव में हंगामा, फौजी की 2 पत्नियों में बहस के बाद मारपीट, जाने- पूरा मामला

छपरा. बिहार के छपरा जिला के तरैया स्थित डुमरी छपिया गांव में उस समय हंगामा मच गया जब पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी घर पहुंच गई. फिर दोनों पत्नियों में कहासुनी होते-होते मामला मारपीट में बदल गया. इसके बाद सैनिक की दोनों पत्नियों ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया. आर्मी के जवान सुनील प्रसाद महतो की पहली पत्नी माला महतो ने बताया कि उनकी शादी सुनील से वर्ष 2013 में हुई थी. अचानक कानपुर की ऐश्वर्या मिश्रा उनके पति की जिंदगी में आ गई, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था. फिर वर्ष 2019 में दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला के पति के समक्ष ही मामले का निपटारा हो गया. जिसका विभाग द्वारा पत्र भी निर्गत किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





