भारत

रेस्टोरेंट में हंगामा, कर्मचारियों पर हमला, वजह बस इतनी...

jantaserishta.com
1 Dec 2022 11:14 AM IST
रेस्टोरेंट में हंगामा, कर्मचारियों पर हमला, वजह बस इतनी...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शराब के नशे में धुत इन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में मामूली सी बात पर गंभीर विवाद हो गया. यहां कुछ लोगों ने रेस्तरां के कर्मचारियों पर हमला कर दिया. दरअसल कुछ लोगों का एक ग्रुप देर रात 11.20 बजे रेस्टोरेंट पहुंचा और रेस्टोरेंट स्टाफ से खाना परोसने को कहा.
यहां स्टाफ ने कहा कि वे आखिरी ऑर्डर ले चुके हैं, रेस्टोरेंट क्लोज हो गया है और अब खाना नहीं परोसा जा सकता. इसपर आरोपी इतना भड़के कि कर्मचारियों पर हमला कर दिया. डीसीपी साउथ ईस्ट बेंगलुरु ने जानकारी दी कि शराब के नशे में धुत इन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जांच में हुई इनकी पहचान के आधार पर अब तक 5 गिरफ्तारियां हुई हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है. सामने आए घटना के वीडियो में बड़ी संख्या में बदमाश रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं.
गौरतलब है कि मामलू बात कर आपा खो देने और हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं. इसी माह महाराष्ट्र में पुणे के एक होटल में मामूली बात पर वेटर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया था. पुलिस ने बताया कि पिंपल सौदागर इलाके के एक होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले 19 वर्षीय व्यक्ति को दो ग्राहकों ने हमला कर मार डाला. हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं.
16 नवंबर को देर रात हुई इस घटना में होटल के दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए. कथित तौर पर शराब के नशे में धुत आरोपी मटन सूप में चावल पाकर भड़क गए और होटल कर्मचारियों पर हमला कर दिया. असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर दिलीप पवार ने बताया कि वेटर मंगेश पोस्टे की सिर में चोट लगने से मौत हो गई. आरोपियों में से एक की पहचान विजय वाघिरे के रूप में हुई है, जबकि दूसरे हमलावर का नाम ज्ञात नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story