अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने कलेक्टर से की मिलने की कोशिश, दादी ने अधीक्षक की टेबल पर शव को रख पूछा ये सवाल

राजस्थान के कोटा के जे.के. लोन अस्पताल में एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. परिजन मृत नवजात के शव को लेकर कलेक्ट्री भी पहुंच गए, लेकिन वहां पर तैनात पुलिस ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया. बाद में जिला कलेक्टर ने इस मामले में जानकारी मिलने के बाद तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. अस्पताल अधीक्षक ने भी चिकित्सकों को रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है और मामले की जांच करवाने की बात कही है. वहीं, हंगामा करते हुए मृतक की दादी ने नवजात के शव को अस्पताल अधीक्षक की टेबल पर रख दिया. परिजनों ने सवाल किया कि उनके बच्चे की मौत कैसे हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





