भारत

स्कूल में हंगामा, शिक्षक ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
23 Aug 2022 1:20 PM IST
स्कूल में हंगामा, शिक्षक ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक अध्यापक ने सात बच्चों के कैंची से बाल काट दिए।

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर के करौंदी गांव स्थित एक जूनियर हाई स्कूल के एक अध्यापक ने सात बच्चों के कैंची से बाल काट दिए। बाल काटने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल स्कूल पहुंचा और मामला शांत कराया। पुलिस अध्यापक को थाने ले गई, जहां ग्रामीणों ने एक बार फिर जमकर बवाल काटा।

अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करौंदी गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल के एक अध्यापक ने छात्रों के बाल काट दिए। घर पहुंचने पर छात्रों ने बाल काटे जाने की पूरी जानकारी अभिभावकों को बताई। बच्चों की बात सुनकर अभिभावको का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल किया।
छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार सुबह भगवानपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की। स्कूल के प्रधानाचार्य नाजिम ने बताया कि अध्यापक द्वारा छात्रों को पिछले कई दिनों से बाल बड़े होने पर कटवाए जाने के लिए कहा जा रहा था।
लेकिन, छात्रों द्वारा अपने सिर के बाल नहीं कटवाए, जिसके बाद अध्यापक ने उनके सिर के बाल काट दिए। उपनिरीक्षक परवीन बिष्ट ने बताया कि अभिभावकों ने तहरीर दी। मामले की जांच की जा रही है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story