भारत
जेपीसी की मांग को लेकर संसद में हंगामा जारी, दोनों सदन दो बजे तक स्थगित
jantaserishta.com
5 April 2023 11:32 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अडानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर बुधवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी रहा। हंगामे और नारेबाजी के कारण लोक सभा और राज्य सभा, दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। बुधवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही, काले कपड़े पहने कांग्रेस सांसद अडानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी गठन करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए।
विपक्षी सांसद लगातार जेपीसी गठन की मांग करते हुए वेल में नारेबाजी कर रहे थे और प्लेकार्ड भी लहरा रहे थे।
हंगामे और नारेबाजी के बीच पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। वे लगातार विपक्षी सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते रहे लेकिन नारेबाजी और हंगामा जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
राज्य सभा में भी बुधवार को जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा जारी रहा, जिसकी वजह से राज्य सभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





