भारत
अडानी समूह के मसले पर संसद में दूसरे दिन भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
jantaserishta.com
3 Feb 2023 11:53 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अडानी समूह के मसले पर संसद में लगातार दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्य सभा सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी दलों से लगातार सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन दोनों सदनों में लगातार हंगामा जारी रहा। इसे देखते हुए बिरला ने लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए और धनखड़ ने राज्य सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने अडानी के मसले पर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोक सभा अध्यक्ष बिरला लगातार प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते नजर आए।
लोक सभा अध्यक्ष ने सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि प्रश्नकाल बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसके जरिए सरकार की जवाबदेही तय होती है। नारेबाजी को सदन की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए बिरला ने कहा कि देश में जनजातीय समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनी है और उन्होंने पहली बार अपना अभिभाषण दिया है क्या हंगामा कर रहे सांसद उन्हें उनके अभिभाषण पर धन्यवाद नहीं देना चाहते, उस पर चर्चा नहीं करना चाहते। क्या वे बजट पर चर्चा नहीं चाहते। लेकिन इसके बावजूद भी हंगामा जारी रहा।
Tagsअडानी समूहअडानीसंसदसंसद कार्यवाही स्थगितदिल्लीAdani GroupAdaniParliamentParliament proceedings adjournedDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





