
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लाठी, डंडे और रॉड से बारातियों के साथ बिना बात मारपीट की और दूल्हे की गाड़ी को भी तोड़ दिया.
लखनऊ: लखनऊ में बीती रात कुछ दबंगों ने हथियारों के बल पर एक शादी में जमकर उत्पात मचाया. लाठी, डंडे और रॉड से बारातियों के साथ बिना बात मारपीट की और दूल्हे की गाड़ी को भी तोड़ दिया. लड़की पक्ष का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी यह तांडव हुआ. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
यह घटना इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की है. बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गई. तभी अचानक स्थानीय दबंगों ने हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी. लड़की पक्ष ने मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों से मदद मांगी पर वो तमाशबीन होकर सब देखते रहे. जब यह मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज की.
दबंगों ने यह उत्पात क्यों मचाया अब तक इसका खुसाला नहीं हो पाया है. सभी आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
डीसीपी नॉर्थ कासिम अब्दी का कहना है कि परिवार की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर चार लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है. इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जो व्यक्ति असलहा लेकर पहुंचा था उसके लाइसेंस को भी निरस्त कराया जाएगा. वहीं पुलिस की मौजूदगी में हुई इस मारपीट पर डीसीपी का कहना है प्रारंभिक सूचना के आधार पर मौके पर सिपाही पहुंचे थे. इसकी भी जांच कराई जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





