भारत

शादी में बवाल: दुल्हन को आया गुस्सा, दूल्हे में ऐसा क्या देखा? जानें

jantaserishta.com
28 Jan 2023 8:06 AM IST
शादी में बवाल: दुल्हन को आया गुस्सा, दूल्हे में ऐसा क्या देखा? जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

ये मामला इलाके में सुर्खियों में बना हुआ है.
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना इलाके में दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया. ये मामला इलाके में सुर्खियों में बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, थाना क्षेत्र के गांव रिठौरा निवासी जीवेश ने अपनी बेटी पूनम की शादी नगला जलुआ निवासी शिवराम के बेटे भारत सिंह के साथ तय की थी. शादी की तय तारीख को बारात भी आ गई. धूमधाम से जयमाला की रस्म हुई, लेकिन 7 फेरों की रस्म से पहले जब मंडप के नीचे दूल्हा और दुल्हन को बैठाया गया तो दूल्हा जमीन पर बैठ नहीं पाया.
यह देखकर दुल्हन पूनम बिफर पड़ी. उसने फेरे लेने से ही इनकर कर दिया. घरवालों ने उसे काफी समझाया लेकिन वो नहीं मानी. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन उसे शिकोहाबाद के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया.
दरअसल, यह शादी बिचोलिए के माध्यम से तय हुई थी. दूल्हे पक्ष ने पूनम को देखा था लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को उन्हें दूर से ही दिखाया गया था. फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन दुल्हन किसी भी हालत में शादी करने के लिए तैयार नहीं है.
इस बारे में दूल्हे के पिता भारत सिंह का कहना है कि दुल्हन पक्ष के कमजोर होने के कारण उसने 1 लाख रुपये दिए थे. साथ ही दहेज की मांग भी नहीं थी. अब यह शादी टूटती है, तो उसके रुपये वापस दिलाए जाएं.
वहीं, दुल्हन पूनम ने कहा, "मैं किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी. लड़का बैठ नहीं पाता है." जबकि दुल्हन की मां का कहना है कि उसका पति यानी कि दुल्हन का पिता शराब पीने का आदी है. हो सकता है लड़के पक्ष ने शराब पिलाकर इस शादी के लिए राजी करवा दिया हो. इस पूरे मामले में शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष ने कहा कि हरवेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह मामला संज्ञान में हैं. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story