भारत
अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
jantaserishta.com
11 Aug 2023 11:24 AM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस के कड़े ऐतराज और हंगामे के कारण शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
शुक्रवार को 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही जैसे ही स्पीकर बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने की बात कही, वैसे ही कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने खड़े होकर अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मसला उठाते हुए कहा कि उन्होंने तो हमेशा स्पीकर के साथ सहयोग ही किया है।
गौरव लगातार बोलते हुए स्पीकर से बोलने की इजाजत भी मांग रहे थे। कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद भी उनका साथ दे रहे थे। लेकिन सदन में प्रश्नकाल को सुचारू ढंग से चलाने की इच्छा रखने वाले स्पीकर बिरला ने विपक्षी दलों से पूछा कि क्या वह सदन नहीं चलाना चाहते हैं ? लेकिन विपक्षी दलों का रवैया जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
Tagsलोकसभालोकसभा कार्यवाहीलोकसभा कार्यवाही स्थगितअधीर रंजन चौधरीLok SabhaLok Sabha proceedingsLok Sabha proceedings adjournedAdhir Ranjan Chowdhary
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





