भारत

जेपीसी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

jantaserishta.com
3 Feb 2023 3:06 PM IST
जेपीसी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| अडानी समूह के मामले में लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार को भी सदन में विपक्षी दलों का हंगामा लगातार जारी रहा। शुक्रवार को दोपहर दो बजे दोबारा लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और जेडीयू सहित कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। विपक्षी सांसद अडानी समूह के मसले पर नारेबाजी करते हुए लगातार जेपीसी की मांग कर रहे थे।
हंगामे और नारेबाजी के बीच पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने सभा पटल पर रखे जाने वाले आवश्यक कागजों को सदन में पेश करवाया। इस बीच वो लगातार विपक्षी सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर जाने और सदन चलने देने की भी अपील कर रहे थे लेकिन हंगामा और नारेबाजी जारी रहने पर उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले, शुक्रवार को सुबह 11 बजे भी लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने अडानी के मसले पर हंगामा शुरू कर दिया था। विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोक सभा अध्यक्ष बिरला लगातार प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते नजर आए।
उन्होंने सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि प्रश्नकाल बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसके जरिए सरकार की जवाबदेही तय होती है।
नारेबाजी को सदन की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए बिरला ने प्रश्नकाल के दौरान कहा था कि देश में जनजातीय समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनी है और उन्होंने पहली बार अपना अभिभाषण दिया है। क्या हंगामा कर रहे सांसद उन्हें उनके अभिभाषण पर धन्यवाद नहीं देना चाहते, उस पर चर्चा नहीं करना चाहते। क्या वे बजट पर चर्चा नहीं चाहते। लेकिन इसके बावजूद भी हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही को उन्होंने दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story