भारत

भारत-चीन सीमा मसले पर आज भी हो सकता है लोक सभा में हंगामा

jantaserishta.com
19 Dec 2022 11:33 AM IST
भारत-चीन सीमा मसले पर आज भी हो सकता है लोक सभा में हंगामा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत और चीन की सेना के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के मुद्दे पर सोमवार को भी लोक सभा में हंगामा हो सकता है। कांग्रेस जोर-शोर से लोक सभा में भारत-चीन बॉर्डर के हालात पर चर्चा की मांग करते हुए सरकार को घेरने जा रही है। चीन के साथ सीमा पर हुई झड़प और भारत-चीन सीमा के हालात पर लोक सभा में चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने लोक सभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
आपको बता दें कि सरकार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में दिए गए बयान का हवाला देते हुए इस पर चर्चा कराने की विपक्षी दलों की मांग को पहले ही नकार चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story