भारत
चीन मसले पर बुधवार को भी हो सकता है लोक सभा में हंगामा
jantaserishta.com
14 Dec 2022 10:24 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत और चीन की सेना के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के मुद्दे पर बुधवार को भी लोकसभा में हंगामा हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मसले पर विपक्ष सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के लोक सभा सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में पड़ोसी देश चीन के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
आपको बता दें कि इस मसले पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को ही संसद के दोनों सदनों लोक सभा और राज्य सभा में बयान दे चुके हैं। मंगलवार को ही केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने राजीव गांधी फाउंडेशन और चीन के रिश्ते को लेकर पलटवार करते हुए कांग्रेस से कई सवाल भी पूछे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





