भारत

कोव‍िड वार्ड में हंगामा, डॉक्टर पर चाकू से हमला, अन्य मरीज के परिजनों में दहशत, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
21 April 2021 6:02 PM IST
कोव‍िड वार्ड में हंगामा, डॉक्टर पर चाकू से हमला, अन्य मरीज के परिजनों में दहशत, जानिए पूरा मामला
x

कोव‍िड वार्ड में मरीज से म‍िलने आया एक शख्स का गुस्सा इतना तेज हो गया क‍ि वह डॉक्टर से ही ऊंची आवाज में बात करने लगा. बात इतनी बढ़ गई क‍ि मरीज से म‍िलने आए उस शख्स ने डॉक्टर पर ही चाकू से हमला कर द‍िया. यह सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ ज‍िले का है.

नांदेड़ जिले के मुखेड़ शहर में सरकारी अस्पताल के कोविड वार्ड में आरोपी के परिजन का इलाज चल रहा था. आरोपी भाऊसाहेब गायकवाड़ अपने रिश्तेदार से मिलने गया था. वहां वो डॉक्टर से ऊंची आवाज में बात कर रहा था.
इसके चलते अन्य मरीज के परिजनों ने आपत्ति जताई. परिजन और आरोपी के बीच विवाद के चलते डॉक्टर ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने डॉक्टर पर चाकू से हमले की प्रयास किया. इस मामले का वीड‍ियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुखेड़ पुलिस थाने में आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story