भारत

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की जनसभा में बवाल? जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
1 Dec 2022 8:23 AM IST
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की जनसभा में बवाल? जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो

गोधरा: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की गोधरा में हुई जनसभा में जमकर हंगामा हुआ. यहां जनसभा के दौरान AIMIM और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए. हालात ये हुए कि इमरान को सभा छोड़कर निकलना पड़ा. इस दौरान AIMIM और कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई.
इमरान प्रतापगढ़ी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. गोधरा की इस सीट पर बड़ी संख्या में मुस्लिम वोट हैं. यहां AIMIM और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. इमरान प्रतापगढ़ी ने जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. प्रतापगढ़ी ने जैसे ही AIMIM पर निशाना साधा. इसके बाद सभा में हंगामा हो गया.
हालात इतने बिगड़ गए कि AIMIM समर्थकों ने इमरान को घेर लिया. इसके बाद कांग्रेस और AIMIM समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई. हालांकि, कांग्रेस समर्थक और स्थानीय नेताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी को बाहर निकाल लिया और वे सभा बीच में ही छोड़कर वहां से निकल गए.
इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के बड़े मुस्लिम चेहरा बनकर उभरे हैं. इमरान उर्दू और हिंदी भाषा के कवि हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में वे मुरादाबाद सीट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े थे, लेकिन वे हार गए. इसके बाद कांग्रेस ने इस साल जुलाई में उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story