भारत

विधायी समाधिकार समिति के सभापति का घेराव, हंगामा

Shantanu Roy
25 Aug 2023 3:04 PM GMT
विधायी समाधिकार समिति के सभापति का घेराव, हंगामा
x
शामली। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के किसानों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब विधायी समाधिकार समिति के सभापति एमएलसी वीरेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट में मीटिंग के बाद जाने लगे। इसी बीच किसानों ने उनकी कार के आगे धरना देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसान बकाया गन्ना भुगतान, ट्यूबवेलों में विद्युत मीटर लगाए जाने, हाईवे में भूमि अधिग्रहण तथा सिंचाई से संबंधित समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे।
दोपहर में करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट में मीटिंग संपन्न होने के बाद जब विधायी समाधिकार समिति के सभापति जाने लगे तो किसानों ने उनकी गाड़ी के आगे बैठकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान शांत नहीं हुए। आखिर में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किसानों को बामुश्किल समझाकर बूझकर शांत किया। तब जाकर विधायी समाधिकार समिति के सभापति एमएलसी वीरेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट से रवाना हो सके। काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही।
Tagsविधायी समाधिकारसभापति का घेरावमचा हंगामाLegislative equalitygherao of the Speakercreated ruckusउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story