भारत
युवक की हत्या के बाद भड़का गुस्सा, 20 बाइकर्स ने घेरकर किया हमला!
jantaserishta.com
10 Oct 2026 8:15 AM IST

x
फैली सनसनी.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ. दिदारगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में गुलशन कुमार को कथित तौर पर कई बाइक पर सवार करीब 20 बाइकर्स ने घेर लिया. इसके बाद उसके सिर और पीठ में गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी की और NH-30 को जाम कर दिया. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.
घटना के वक्त गुलशन कुमार अपने साथी आलोक के साथ था. आलोक के मुताबिक कई बाइक पर सवार करीब 20 बाइकर्स को देखकर गुलशन बाइक से कूदकर भागने लगा. वहीं, वहां मौजूद बाइकर्स ने आलोक को धमकी देकर भगा दिया.
आलोक ने गुलशन के भाई को फोन कर बताया कि कई बाइकर्स गुलशन के पीछे पड़े हैं. जानकारी मिलने के बाद उसका भाई घटनास्थल पर पहुंचा तो गुलशन के सिर और पीठ में गोली लगी थी. इस वारदात के बाद परिवार में मातम पसर गया, जबकि स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.
गुलशन की हत्या की खबर फैलते ही लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की, जिससे NH-30 पर यातायात बाधित हो गया. हालात बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर यातायात धीरे-धीरे बहाल कराया.
एसडीपीओ अवधेश कुमार ने युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है.
वारदात के बाद शुकुलपुर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की नजर इलाके की स्थिति पर बनी हुई है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गुलशन पर हमला क्यों किया गया और इस वारदात में कौन-कौन शामिल था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





