
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों का मार्च आगे बढ़कर जेपी गोलंबर पहुंच गया है. यहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं. कुछ छात्र डाक बंगला की ओर भी बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
बता दें कि छात्रों ने अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था. सोमवार को छात्र नेताओं की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत हुई थी. बातचीत के बाद छात्र नेता गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे थे. धरना स्थल पर छात्र नेता सौरभ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने कहा था कि छात्रों ने शिक्षा विभाग के सामने अपनी कई मांगें रखी हैं. विभाग ने कुछ मांगों पर सहमति जताई है. अधिकारियों ने इन मांगों पर कार्रवाई का भरोसा भी दिया था. हालांकि, छात्र नेताओं ने साफ कर दिया था कि मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम रद्द नहीं होगा. यह कार्यक्रम पहले से तय समय के अनुसार होगा.
सोमवार को सौरभ सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से गांधी मैदान पहुंचने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर सुबह 11 बजे तक पहुंचें. इसके बाद वहां से मार्च निकाला जाएगा. छात्रों का मार्च मुख्यमंत्री आवास की ओर जाएगा.
#WATCH | Patna, Bihar: Police and students come face to face as they march towards Raj Bhavan from Gandhi Maidan, demanding cancellation of the 70th BPSC examination. pic.twitter.com/n0LNfCtRqr
— ANI (@ANI) August 25, 2026
Next Story





