भारत

छात्र संघ चुनाव के दौरान बवाल, फायरिंग तक

jantaserishta.com
19 Nov 2022 3:53 PM IST
छात्र संघ चुनाव के दौरान बवाल, फायरिंग तक
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
पटना: पटना विश्वविधालय में छात्र संघ चुनाव के दौरान गोलीबारी और पथराव की घटना सामने आई. सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना परिसर के बाहर हुई है, जबकि वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायरिंग कॉलेज कैंपस के अंदर हुई है.
गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव के दौरान उस वक्त दहशत फैल गई जब कॉलेज परिसर के अंदर कई राउंड फायरिंग हुई. इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. फायरिंग करने काआरोप हॉस्टल में रहने वाले कुछ स्टूडेंट्स पर लग रहा है. अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं.
चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. छात्रों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story