संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया गया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमारी (सरकार के साथ) बातचीत चल रही है.' लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है. गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की डिवीजन बेंच के सामने यह याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी याचिका में सिंगल बेंच के कल के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें जस्टिस मिमी पुष्करणा की सिंगल जज बेंच ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से हटाकर उनकी पसंद के किसी प्राइवेट अस्पताल में ट्रांसफर करने से साफ इनकार कर दिया था.
लोगो का जंतर मंतर पर आना जारी है,#संसद_मार्च pic.twitter.com/IwITU0ThuJ
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 20, 2026
#WATCH | Delhi | Protesters gathered for CJP's protest march clash with RPF personnel at Jantar Mantar; RPF personnel & police use lathis for crowd control pic.twitter.com/gijaCjJksW
— ANI (@ANI) July 20, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





