
x
जानें पूरा मामला.
गोंडा: गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हटही गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 6 साल की बच्ची की मौत हो गई. आरोप है कि घटना के वक्त बच्ची का पिता शराब के नशे में था. घर में चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इसी दौरान उनकी 6 साल की बेटी भी चोटिल हो गई. परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बच्ची के पिता प्रमोद गौतम को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी.
हटही गांव निवासी करीब 35 वर्षीय प्रमोद गौतम अपनी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटों और 6 साल की बेटी के साथ रहता था. उसके माता-पिता भी पास में ही रहते हैं. 24 सितंबर की देर शाम प्रमोद शराब के नशे में घर पहुंचा था. वह चिकन लेकर आया था. घर में चिकन बनाने को लेकर प्रमोद और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया.
परिजनों का कहना है कि विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान उनकी 6 साल की बेटी भी किसी तरह चोटिल हो गई. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन बच्ची को लेकर करनैलगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस मामले में पुलिस की जांच का सबसे अहम पहलू यह है कि बच्ची के शरीर पर फिलहाल ज्यादा चोट के निशान नहीं मिले हैं. घटनास्थल पर भी पुलिस और फॉरेंसिक टीम को खून के निशान नहीं मिले हैं. गोंडा के एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि करनैलगंज थाना क्षेत्र के हटही गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था.
पति के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है. विवाद के दौरान मारपीट हुई और इसी दौरान उनकी बेटी की मौत हो गई. एएसपी के मुताबिक, पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर उच्च अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है. बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं और मौके पर भी कोई ब्लडस्टेन मार्क नहीं मिला है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, उसे चोट कैसे लगी और क्या मारपीट का उसकी मौत से सीधा संबंध है, इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिलने की उम्मीद है. पुलिस ने बच्ची के पिता प्रमोद गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





