भारत

काली मंदिर के करीब मांस के टुकड़े फेंके जाने के बाद हंगामा

Nil dhankar
30 Sept 2024 8:08 AM IST
काली मंदिर के करीब मांस के टुकड़े फेंके जाने के बाद हंगामा
x
ब्रेकिंग

झारखंड jharkhand news । रांची में एक धार्मिक स्थल के साथ दो अन्य स्थानों के पास रविवार दिन में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने पर करीब ढाई घंटे तक हंगामा हुआ। लोगों ने प्रदर्शन के चलते वाहनों की आवाजाही थम गई। सूचना मिलने पर रांची एडीएम, ग्रामीण एसपी, कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। jharkhand

अधिकारियों ने दोषियों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। बाद में नगर निगम टीम ने थड़पखना, चडरी सरनास्थल और मेन रोड काली मंदिर के पास सड़क से मांस को हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

जानकारी के अनुसार एचबी रोड थड़पखना में सुबह 11:15 बजे एक बोरी में प्रतिबंधित मांस के पड़े होने की खबर लगते ही लोग जुटे और हंगामा शुरू कर दिया। बांस-बल्ली लगाकर लालपुर-अलबर्ट एक्का चौक मार्ग जाम कर दिया। पता चलते ही पहले पीसीआर पहुंची, पर मामला बढ़ने के शक में पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। इसी बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुनचुन राय, श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, भाजपा नेता भैरव सिंह भी आ गए।


Next Story