भारत

नमाज के बाद हंगामा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, उठी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

jantaserishta.com
10 Jun 2022 3:22 PM IST
नमाज के बाद हंगामा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, उठी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

प्रयागराज: जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भारी प्रदर्शन हो रहा है. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में नमाजी जमा हो गए. प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव किया जा रहा है. पिछले एक घंटे से अलग-अलग इलाके में पथराव जारी है. पुलिस हालात पर काबू पाने की मशक्कत कर रहे हैं.

दरअसल, प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने सबको समझाने की कोशिश की, तभी किसी ने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद से लगातार पथराव जारी है. करीब एक घंटे से पुलिस पर पत्थरबाजी की जा रही है. पथराव के कारण पुलिस को थोड़ा पीछे आना पड़ा. अभी आंसू गैस के गोले दागे गए हैं.


प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद भयंकर पत्थरबाजी हो रही है. हालात यह है कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़ रहे हैं और धमकी देनी पड़ रही है कि- 'अब बहुत हो गया है.' पत्थरबाजी के दौरान भगदड़ मची, जिस वजह से सड़क पर चप्पलें बिखरी हुई हैं. लाउडस्पीकर पर पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को पुलिस अधिकारी समझाने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रयागराज के अलावा जुमे की नमाज के बाद मुरादाबाद में भी बवाल हुआ. मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ. हंगामा थोड़ी देर के लिए शांत हुआ, लेकिन फिर बवाल शुरु हुआ और नूपुर शर्मा के फोटो को हवा में उड़ा कर प्रदर्शन किया. इस दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story