भारत

गांधी पर अभद्र टिप्पणी के बाद हंगामा, मंत्री नवाब मलिक ने कसा तंज

jantaserishta.com
27 Dec 2021 9:19 AM IST
गांधी पर अभद्र टिप्पणी के बाद हंगामा, मंत्री नवाब मलिक ने कसा तंज
x

नई दिल्ली: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संत पर NCP नेता नवाब मलिक ने तंज कसा है. उन्होंने लिखा कि सत्य , अहिंसा को झूठ और हिंसक कभी हरा नहीं सकते, बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में भाषण देते हुए कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के खिलाफ एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसकी कांग्रेस समेत दूसरे दलों के नेताओं ने तीखी आलोचना की है.
कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने तल्ख शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा है, ''यह भगवाधारी फ्रॉड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सरेआम गालियां दे रहा है, इसे तत्काल अंदर करना चाहिए. गांधी जी से किसी को वैचारिक मतभेद हो सकता है, पर उनका अपमान करने का हक किसी को नहीं है. यह अक्षम्य अपराध है.''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story