भारत

उपहार सिनेमा कांड: अंसल बंधुओं को बड़ी राहत, माफ हुई सजा

jantaserishta.com
19 July 2022 5:52 PM IST
उपहार सिनेमा कांड: अंसल बंधुओं को बड़ी राहत, माफ हुई सजा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: उपहार कांड में 59 लोगों की मौत के बाद अदालती सबूत से छेड़छाड़ के दोषी सुशील और गोपाल अंसल को मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है.

कोर्ट ने दोनों भाइयों सहित पांच दोषियों के अपराध सिद्ध पर सीएमएम कोर्ट के फैसले को उचित मानते हुए कहा कि अंसल बंधुओं को इस मामले बची हुई सजा नहीं काटनी होगी. कोर्ट ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उनकी सजा को माफ कर दिया है.
इससे पहले चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने असंल बंधुओं को सबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामले में दोषी ठहराते हुए 7 साल कैद और दोनों को ₹2.25-2.25 करोड़ जुर्माना सह मुआवजा राशि अदा करने की सजा सुनाई थी.
वहीं पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश आने के बाद पीड़ितों की मां नीलम कृष्णमूर्ति कोर्ट रूम में ही रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि अदालत ने न्याय नहीं किया. उनके साथ पक्षपात हुआ है. नीलम कृष्णमूर्ति ने जोर से कहा कि कोर्ट के फैसले से पीड़ितों को निराशा हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story