भारत

उपहार सिनेमा अग्निकांड: सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में अंसल बंधुओ को नहीं मिली राहत, काटनी होगी सात साल की सजा

jantaserishta.com
16 Feb 2022 12:26 PM IST
उपहार सिनेमा अग्निकांड: सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में अंसल बंधुओ को नहीं मिली राहत, काटनी होगी सात साल की सजा
x

नई दिल्ली: उपहार सिनेमा कांड (uphaar cinema case) के दोषी अंसल भाइयों को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. सुशील अंसल और गोपाल अंसल ने जमानत और निचली अदालत से मिली सात साल की सजा को निलंबित करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन कोर्ट ने किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है. मतलब उपहार सिनेमा कांड में सबूतों से छेड़छाड़ के लिए अंसल भाइयों को सात साल की सजा काटनी होगी. यह सजा निचली अदालत ने सुनाई थी.

सुशील अंसल और गोपाल अंसल समेत अन्य आरोपियों की याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. हालांकि हाईकोर्ट ने एक अन्य दोषी अनूप सिंह करायत की सजा निलंबित कर दी. ये सभी उस उपहार सिनेमा कांड में सबूतों से छेड़छाड़ के दोषी हैं जिसमें सिनेमा हॉल प्रबंधन की लापरवाही से 59 मासूम लोगों की जान चली गई थी. अंसल बंधुओं इस बात के दोषी है कि उन्होंने कोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर केस की महत्वपूर्ण फाइलों में छेड़छाड़ कर कुछ अहम सबूत वाले पन्ने गायब करवा दिए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story