भारत

शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले उपमुखिया नशे में हुए टल्ली, उप मुखिया उपेंद्र यादव को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Rani Sahu
11 Jan 2022 11:13 AM GMT
शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले उपमुखिया नशे में हुए टल्ली, उप मुखिया उपेंद्र यादव को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
x
बिहार में शराबबंदी लागू है और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त लहजे में निर्देश दिया है

बिहार में शराबबंदी लागू है और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। राज्य के आला अधिकारियों, डॉक्टरों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शराब नहीं पीने की शपथ भी ली है। इस बीच जमुई जिले के नवनियुक्त उप मुखिया को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। उप मुखिया उपेंद्र यादव ने भी शराब नहीं पीने की शपथ ली थी।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम खैरा पुलिस ने रायपुरा पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र यादव को शराब पीते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि उपमुखिया उपेंद्र यादव की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है।
उन्होंने कहा है कि सूचना के आधार पर पता चला कि भौड़ गांव में शराब पार्टी चल रही है। इसके बाद अवर निरीक्षक राजेश पासवान पुलिस बल के साथ भौड गांव पहुंची और शराब पी रहे रायपुरा पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके ऊपर उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जमुई जेल भेज दिया गया। कहा कि शराब तस्करों पर भी कड़ी नजर है।


Next Story