भारत
बिहार पॉलिटिक्स बिग ब्रेकिंग: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, नई पार्टी बनाएंगे
jantaserishta.com
20 Feb 2023 2:22 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को जनता दल यूनाइटेड से नाता तोड़ कर नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल होगा जो जननायक कपर्ूी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगा। कुशवाहा इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। कुशवाहा ने पटना में जदयू से नाराज लोगों की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जननायक कपर्ूी ठाकुर की विरासत को संभालने के लिए पहले जनता ने लालू प्रसाद को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उन्होंने इस विरासत को जब धूमिल करना प्रारंभ किया तो इसकी जिम्मेदारी नीतीश कुमार के पास आ गई।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उनकी विरासत को उसी के हाथों में गिरवी रख दिया, जिनसे बचाकर जनता ने उन्हें इसकी जिम्मेदारी दी थी।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने उस विरासत को आगे ले चलने का अच्छा काम किया था, लेकिन अंत में वे असफल हो गए। अब जब अंत बुरा तो सब बुरा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद इस विरासत को संभालने के लिए अब तक उतराधिकारी नहीं बनाया और अब वे पड़ोसी के घर उत्तराधिकारी खोज रहे हैं।
कुशवाहा ने कहा कि यही कारण है कि पार्टी के लोगों ने अब निर्णय लिया है कि जननायक के विरासत को संभालने की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार से हिस्सेदारी की बात नहीं है, क्योंकि उनके पास अब कुछ है ही नहीं।
उन्होंने कहा कि जो विरासत नीतीश कुमार ने गिरवी रखी है उसे जनता के बीच जाकर तोड़वाने का काम किया जाएगा।
कुशवाहा पिछले कई दिनों से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे और नेतृत्व पर लगातार निशाना साध रहे थे।
Tagsउपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारजेडीयूबिहारबिहार राजनीतिUpendra KushwahaNitish KumarJDUBiharBihar politics
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





