भारत

उपेंद्र कुशवाहा 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' पर निकलेंगे, कहा- नीतीश की विवशता देख परेशानी होती है

jantaserishta.com
22 Feb 2023 4:46 PM IST
उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकलेंगे, कहा- नीतीश की विवशता देख परेशानी होती है
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| जनता दल यूनाइटेड को छोड़कर अलग पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा 28 फरवरी से यात्रा पर निकलेंगे।
उन्होंने इस यात्रा का नाम 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' रखा है। उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह यात्रा दो चरणों में होगी। यात्रा के पहले चरण की शुरूआत 28 फरवरी को महात्मा गांधी के कर्मक्षेत्र पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से शुरू होगी और 6 मार्च को सिवान में जाकर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि होली के बाद इस यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा 15 मार्च से राजधानी पटना से शुरू होगी और नालंदा, मुंगेर, औरंगाबाद होते हुए 20 मार्च को अरवल में 20 मार्च को संपन्न होगी।
पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समाजवादियों की विरासत खतर में है, इसी को लेकर हम लोगों से मिलेंगे, उनकी राय लेंगे और अपनी बात भी उनसे कहेंगे।
कुशवाहा ने इस क्रम में कहा कि जदयू का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सरकारी कार्यक्रम में अपने मंत्रिमंडल के सदस्य तेजस्वी यादव का ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव इस दिन पटना में थे और 10 मिनट की दूरी पर कार्यक्रम चल रहा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की यह विवशता देखकर तकलीफ होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि 2025 को लेकर जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह को अपना बयान बदलना पड़ रहा है। यह क्या बताता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story