भारत
एनडीए की बड़ी जीत पर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर दी बधाई, गठबंधन की एकता पर जोर
jantaserishta.com
16 Nov 2025 2:43 PM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें हासिल कर बंपर बहुमत हासिल कर लिया, जबकि महागठबंधन को महज 35 सीटें ही मिल सकीं। मुलाकात के दौरान कुशवाहा ने नीतीश को एनडीए की जीत पर हार्दिक बधाई दी और आने वाले दिनों में बिहार के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
कुशवाहा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर आदरणीय नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।"
तस्वीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा हैं। इससे पहले कुशवाहा ने बिहार में एनडीए की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को दिया था। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड बहुमत के लिए बिहार की महान जनता-जनार्दन के प्रति हृदय से आभार। यह जीत बिहार की जनता द्वारा डबल इंजन सरकार के कार्यों पर लगाई गई मुहर के साथ भारत के नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं एनडीए के घटक दलों के बीच मजबूत एकजुटता को जनता के द्वारा दिया गया आशीर्वाद है। इस जीत में एनडीए के सभी कार्यकर्ता बराबर के हकदार हैं। सभी को दिल से बधाई।"
बता दें कि बिहार चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 89 सीट जीती। दूसरे नंबर की पार्टी जदयू रही, जिसके खाते में 85 सीट गई। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को 25 जबकि लोजपा (आर) को 19 सीट मिली। वहीं कांग्रेस मात्र 6 सीट पर ही सिमट गई। आरएलएम के खाते में 4 सीट गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





