भारत

उपेंद्र कुशवाहा ने शायरी के जरिए बयां किया दर्द, 'जहां मेरा घर था, वहीं बारिश की'

jantaserishta.com
13 Oct 2025 2:20 PM IST
उपेंद्र कुशवाहा ने शायरी के जरिए बयां किया दर्द, जहां मेरा घर था, वहीं बारिश की
x
पटना: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। इस बीच सहयोगी पार्टियों के दर्द भी सामने आ रहे हैं।
एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को एक्स पर एक शायरी पोस्ट की है। लोग इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आशियां बसाने की भी बात कही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल नेटवर्किंग एक्स पर पोस्ट किया, "आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था, वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।"
इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। रविवार की शाम उन्होंने अपने मित्रों और साथियों को संबोधित करते हुए पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रिय मित्रों/साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पाई। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परंतु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे।"
उन्होंने आगे लिखा, "किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखती हैं, मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अंदर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है।"
उन्होंने अंत में अपने समर्थकों से यह भी आग्रह किया कि आप गुस्से को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।
विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। इस बंटवारे के तहत भाजपा और जदयू 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि लोजपा (रामविलास) को 29 सीट और हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story