भारत

उपेंद्र कुशवाहा ने पूछा सवाल- 'जदयू, राजद में क्या डील हुई'

jantaserishta.com
24 Jan 2023 1:55 PM IST
उपेंद्र कुशवाहा ने पूछा सवाल- जदयू, राजद में क्या डील हुई
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड में आंतरिक विवाद अब सड़कों पर दिखने लगा है। इस बीच, मंगलवार को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर जदयू नेतृत्व की राजद के साथ क्या डील हुई है ये उन्हें बताना चाहिए। पटना में प्रेस वार्ता में कुशवाहा ने स्पष्ट लहजे में यह भी कहा कि पार्टी में नीतीश कुमार को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा वे लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ जो भी प्रहार होता है, वह समाने आकर झेलते हैं, इस कारण लोग कुशवाहा को ही किनारे करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की सियासत में एक बार खूब चर्चा हुई कि जदयू का राजद में विलय हो जाएगा, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता ने सामने आकर बयान नहीं दिया था, तब भी मैंने ही बयान दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सोमवार को भी एक कार्यक्रम हुआ और आज भी कार्यक्रम है मगर उपेंद्र कुशवाहा को दरकिनार किया गया। ये साजिश है।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार से भी हम कहना चाहते हैं कि इस साजिश को समझिए। जब बात करना चाहते हों हमको बुला लीजिए और बात कर लीजिए।
उन्होंने जदयू के अध्यक्ष से सवाल करते हुए कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि गठबंधन बनाने में क्या डील हुई। अगर वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते तो पार्टी की मीटिंग बुला लीजिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story