भारत

MCD चुनाव को लेकर अपडेट, गृह मंत्रालय ने लिया ये फैसला

jantaserishta.com
9 July 2022 1:42 PM IST
MCD चुनाव को लेकर अपडेट, गृह मंत्रालय ने लिया ये फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में राजेंद्र नगर सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी बीजेपी पर एमसीडी चुनाव टालने को लेकर हमलावर देखी जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव नहीं कराने के लिए कोर्ट जाने तक की बात कह डाली. इसी बीच, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने डीलिमिटेशन कमेटी का ऑर्डर कर दिया है जिसके चेयरमैन स्टेट इलेक्शन कमिश्नर विजय देव होंगे. मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के ज्वाइंट सेक्रेट्री पंकज सिंह और म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ दिल्ली के एडिशनल कमिश्नर रणधीर सहाय को मेंबर बनाया गया है.

मालूम हो कि बीते 22 मई से दिल्ली नगर निगम का एकीकरण हो चुका है. एकीकृत नगर निगम में अब 272 के बजाय सिर्फ 250 सीटें होंगी. लिहाजा नए सिरे से परिसीमन होगा. उसके बाद लोगों से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे और फिर सीटों का निर्धारण होगा. वहीं, आरक्षित सीटों के बारे में स्थिति साफ हो जाएगी.
दिल्ली में निकाय चुनाव में देरी होने को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो विधानसभा में यहां तक कह दिया था कि केंद्र दिल्ली को यूपी बनाने जा रहा है. राजेंद्र नगर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने बीजेपी के प्रत्याशी राजेश भाटिया को 11 हजार वोटों के अंतर से हराया है. लिहाजा, एमसीडी चुनाव होने पर आम आदमी पार्टी जल्द से जल्द भुना लेना चाहती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story