
x
स्कूल बंद, कई ट्रेनें रद्द
विशाखापत्तनम। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। तूफान के कारण तटीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
28 अक्टूबर की सुबह टकराएगा चक्रवात
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अर्नब 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के नजदीक तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।
89 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया
आंध्र प्रदेश सरकार ने तटीय इलाकों से करीब 89 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। प्रभावित क्षेत्रों में 2,000 से अधिक चक्रवात राहत शिविर तैयार किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब 1,100 मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है।
स्कूल बंद, कई ट्रेनें रद्द
चक्रवात के खतरे को देखते हुए प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद किए गए हैं। कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। समुद्र में ऊंची लहरों और तूफानी हवाओं के कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।
भारी बारिश और बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। समुद्री जलस्तर सामान्य से एक से दो मीटर तक ऊपर उठ सकता है, जिससे निचले तटीय इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
Next Story





