भारत

यूपीए सरकार ने कश्मीर के अलगाववादियों को पनाह देने का काम किया: भाजपा

jantaserishta.com
25 Oct 2022 11:34 AM IST
यूपीए सरकार ने कश्मीर के अलगाववादियों को पनाह देने का काम किया: भाजपा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमेशा देश तोड़ने वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मनमोहन सरकार के दौरान कांग्रेस ने कश्मीर के अलगाववादियों को पनाह देने का काम किया था। कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए भाजपा ने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कश्मीर घाटी में टेरर फंडिंग केस की जांच शुरू हुई, जांच एजेंसी एनआईए ने अलगाववादी और आतंकी संगठनों पर शिकंजा कसा और यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा मिली। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यासीन मलिक की मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, 2006 में कांग्रेस सरकार में अलगाववादी यासीन मलिक ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और मलिक का यूपीए सरकार ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
भाजपा ने आगे दावा किया कि 2016 में मोदी सरकार के दौरान कश्मीर घाटी में टेरर फंडिंग केस की जांच शुरू हुई, 2017 में यासीन मलिक को आरोपी बनाया गया। एनआईए की जांच में कई अहम सबूत मिले और 2022 में एनआईए के स्पेशल जज ने यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई।
भाजपा ने कश्मीर में आतंकवाद, टेरर फंडिंग और यासीन मलिक का मुद्दा उठाकर कांग्रेस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश तोड़ने वालों का साथ दिया है और कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story