भारत

शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने मां की पीट-पीटकर हत्या की

jantaserishta.com
28 Oct 2022 5:13 PM IST
शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने मां की पीट-पीटकर हत्या की
x
जानें पूरा मामला।
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना चांदपुर के लेपुरी गांव में एक बुजुर्ग महिला की उसके पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस को लेपुरी गांव के एक घर के एक कमरे से बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार पुत्र ने कथित तौर पर शराब को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान समुन्द्रा देवी (65) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी देवेंद्र सैनी (25) पर परिवार ने अपनी मां की हत्या का आरोप लगाते हुए हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है।
अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
अधिकारी ने बताया कि हत्या गुरुवार रात को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को शुक्रवार को दी गई।
आरोपी देवेंद्र शराब का आदी है। वह अक्सर अपने परिवार के सदस्यों को गालियां देता था। उसने शराब खरीदने के लिए पैसे की मांग की और इसके लिए मां ने उसे डांटा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला शवगृह भिजवाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story