भारत

दरिंदगी! प्रेमिका के हाथ की नसें काटकर फरार हुआ युवक, फिर...

jantaserishta.com
6 Jan 2023 11:00 AM IST
दरिंदगी! प्रेमिका के हाथ की नसें काटकर फरार हुआ युवक, फिर...
x

DEMO PIC 

हाईवे पर फेंककर फरार हुआ.
कानपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के बाएं हाथ की नस काट दी और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला को खून से लथपथ देखकर कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक, 24 वर्षीय महिला का पति मुंबई में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपनी दो बेटियों के साथ जाजमऊ स्थित अपनी ससुराल में रहती है।
महिला का एक व्यक्ति से संबंध था।
महिला ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर हाईवे पर जाजमऊ चेक पोस्ट के पास ले गया जहां उसने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ की नसें काट दीं और फरार हो गया।
जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने कहा, हम उसके कथित प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story