भारत

लापता नाबालिग को अपने पास रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार, जानें मामला

jantaserishta.com
15 Nov 2022 11:04 AM IST
लापता नाबालिग को अपने पास रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार, जानें मामला
x
लड़की को बचा लिया गया है और महिला को जेल भेज दिया गया है।
मिजार्पुर (यूपी) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की मिजार्पुर पुलिस ने एक लापता नाबालिग लड़की को पुलिस को बताए बिना अपने पास रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। लड़की को बचा लिया गया है और महिला को जेल भेज दिया गया है। कछवा थाना क्षेत्र के नदी पुल पर सुसाइड नोट छोड़कर युवती ने कथित तौर पर गंगा में छलांग लगा दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कछवा पुलिस को सूचना मिली कि एक अक्टूबर को एक लड़की ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली।
मिजार्पुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ को तलाश अभियान में लगाया था, लेकिन लड़की नहीं मिली।
कछवा थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
मिजार्पुर एसपी ने जांच के लिए एएसपी (शहर) के तहत एसआईटी का गठन किया।
सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्य के जरिए लड़की को महिला से छुड़ाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story