भारत

महिला का आरोप: 'मेरे साथ रेप हुआ और बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई' , अब धर्म परिवर्तन का दबाव

jantaserishta.com
11 Jun 2023 3:15 PM IST
महिला का आरोप: मेरे साथ रेप हुआ और बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई , अब धर्म परिवर्तन का दबाव
x

DEMO PIC 

अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल किया।
बरेली(आईएएनएस)| बरेली जिले के बारादरी इलाके में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप हुआ और उसकी 12 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने कहा कि अब उन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। महिला ने शिकायत दर्ज करायी है, जिसमें उसने कहा है कि तीन महीने पहले इरम सैफी नाम की महिला से उसकी दोस्ती हो गयी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के घर आने-जाने लगे।
पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने रविवार को बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि सैफी एक समुदाय विशेष के लोगों को अपने घर लायी और कथित तौर पर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। उसने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल किया।
सैफी का भाई बबलू सैफी भी कई बार महिला के घर गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने उसकी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की और उसके साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की। पिछले हफ्ते सैफी ने महिला और उसकी बेटी को अपने घर बुलाया जहां एक 'मौलवी' की मौजूदगी में उसके पिता ने मां-बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसकी बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने अज्ञात मौलवी, इरम सैफी, बबलू सैफी और एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और उत्तर प्रदेश के गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों और उसके रिश्तेदारों के आवासों पर छापेमारी की गई लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story