भारत
मौत का कुंआ: जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत, एक साथ उठी अर्थी
jantaserishta.com
23 April 2023 9:43 AM IST

x
पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.
महोबा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दर्दनाक घटना में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और उनके दो बेटे देवेंद्र और चंद्र प्रकाश शामिल हैं। खबरों के मुताबिक वीरेंद्र कुमार शनिवार की शाम मोटर पंप ठीक करने के लिए कुएं में उतरे थे। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए, तो देवेंद्र और चंद्रप्रकाश कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी कुएं से बाहर नहीं आए।
कुएं पर बैठी वीरेंद्र कुमार की पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
वे कुएं के नीचे उतरे और बेहोशी की हालत में पिता-पुत्रों को बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए पड़ोस के हमीरपुर जिले के मौदहा सीएचसी ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जिलाधिकारी महोबा मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने गांव पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।
Tagsउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा न्यूज़महोबा पुलिसजहरीली गैसUttar PradeshMahobaMahoba NewsMahoba PolicePoisonous Gas
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





