भारत

4 मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद तनाव, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

jantaserishta.com
1 Jun 2023 5:25 PM IST
4 मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद तनाव, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
x
हिंदू देवी-देवताओं की 12 मूर्तियां तोड़ दी हैं।
बुलंदशहर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चार हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद गुरुवार को तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया और मंदिरों पर हमला करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हिंदू देवी-देवताओं की 12 मूर्तियां तोड़ दी हैं। घटना बुधवार देर रात बराल इलाके में हुई। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गुरुवार को पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर को सील कर दिया। अधिकारियों ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है और स्थानीय हिंदू संगठनों को आश्वासन दिया है कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को संदेह है कि बदमाशों ने जानबूझकर सांप्रदायिक सौहाद्र्र बिगाड़ने के इरादे से मंदिरों पर हमला किया था। बदमाशों द्वारा जिन मंदिरों पर हमला किया गया है, उनमें से एक को 100 साल पुराना माना जाता है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो में वहां भगवान शिव और भगवान हनुमान की मूर्तियों को अस्त-व्यस्त हालत में दिखाया गया है। एसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने घटना की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story