भारत

नोच डाला: आवारा कुत्तों ने ली 2 बच्चों की जान, इलाके में दहशत का माहौल

jantaserishta.com
24 April 2023 9:07 AM IST
नोच डाला: आवारा कुत्तों ने ली 2 बच्चों की जान, इलाके में दहशत का माहौल
x

DEMO PIC 

विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि वह इस मामले को राज्य विधानसभा में उठाएंगे।
अलीगढ़ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मुरादाबाद जिलों में कुत्तों ने अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों को नोच डाला। अलीगढ़ में तीन महीने के शिशु को रविवार को एक आवारा कुत्ते ने मार डाला, जब उसका परिवार अपने घर के पास एक शादी समारोह में गया था, बच्ची घर में सो रही थी। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र की है। बच्ची के पिता पवन कुमार ने कहा, मेरी दोनों बहनों की शादी हो रही थी और हम समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे और बच्ची घर में सोई हुई थी। उन्होंने कहा कि जब मैं लौटा, तो मुझे अपनी बेटी नहीं मिली। जब मैंने उसकी तलाश की, तो देखा कि पास के एक भूखंड में आवारा कुत्ता उसे नोच रहा था।
एसएचओ अरविंद राठी ने कहा, परिवार ने हमें बताए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
दूसरी घटना में रविवार को भी मुरादाबाद के बिलारी इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने सात साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला। लड़का सवेंद्र कुमार, अपनी बहन के साथ अपने पिता को चाय देने के लिए निकला था, इसी बीच कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।
स्थानीय सपा विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि वह इस मामले को राज्य विधानसभा में उठाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story