भारत
यूपी एसटीएफ का एक्शन, सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
jantaserishta.com
7 Feb 2023 11:44 AM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| मिल्रिटी इंटेलिजेंस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर मासूम युवाओं को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरोह के सदस्यों में से एक सेवारत सैनिक और अन्य पूर्व सैनिक शामिल है, जो पैसों की ठगी और हेराफेरी करने के लिए खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में पेश करता था।
फिरोजाबाद का राम बरन सिंह उर्फ राहुल (वर्तमान में भारतीय सेना में सिपाही के रूप में नागालैंड में तैनात हैं), गाजीपुर जिले का अमित कुमार सिंह (पूर्व सैनिक), उन्नाव के शुभम पटेल उर्फ कुणाल (फर्जी भारतीय सेना कमांडो) और इटावा जिले के जसवंत नगर के दिनेश कुमार यादव को पीजीआई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, गिरफ्तार किए गए गिरोह से विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, ताकि उनके काम करने के तौर-तरीकों और संचालन की सीमा का पता लगाया जा सके।
Tagsउत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्सयूपी एसटीएफएसटीएफयूपीयूपी न्यूज़ठगीUttar Pradesh Special Task ForceUP STFSTFUPUP Newsthug
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





