भारत

देहरादून से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल

jantaserishta.com
16 Aug 2023 12:42 PM IST
देहरादून से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल
x
देहरादून: देहरादून से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज बस के ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ी गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 15-20 सवारियां मौजूद थी।
इस हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों चोटें आई हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस से इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बुधवार सुबह करीब 4.45 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई एक रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
चंद्रबदनी चैक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सड़क से उतरकर नाली के ऊपर चढ़ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों और कंडक्टर ने बताया कि बस को ड्राइवर राहुल चला रहा था। ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 15-20 सवारियां मौजूद थी। सभी को हल्की चोटें आई हैं। बस चालक को भी चोट आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story