भारत
रेप पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए खाया जहर, कही ये बात
jantaserishta.com
12 Feb 2023 10:27 AM IST

x
मचा हड़कंप.
लखीमपुर खीरी (उप्र) (आईएएनएस)| गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने के अंदर जहर खा लिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
इस बीच, खीरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दावा किया कि बलात्कार की शिकायत फर्जी पाई गई थी, इसलिए पहले अदालत में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई थी।
यह घटना 17 जनवरी, 2022 को दर्ज की गई थी और पुलिस ने पिछले साल जून में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। इसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और मामले को फिर से खुलवाया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा ने इस मामले में एक सर्कल ऑफिसर (सीओ) से स्वतंत्र जांच कराने को कहा है।
एसपी ने कहा, प्रारंभिक जांच के दौरान महिला द्वारा लगाए गए आरोप को गलत पाया गया और क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई, हालांकि अदालत ने मामले में फिर से जांच का आदेश दिया है। मैंने एक सीओ को इस मामले को देखने के लिए कहा है।
Tagsलखीमपुर खीरीलखीमपुर खीरी न्यूज़रेप पीड़ितायूपीयूपी न्यूज़यूपी पुलिसLakhimpur KheriLakhimpur Kheri NewsRape VictimUPUP NewsUP Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





