यूपी की सियासत: भगवान कृष्ण चाहते हैं मथुरा से योगी लड़ें चुनाव, बीजेपी चीफ को सांसद ने लिखा पत्र

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का अनुरोध किया। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने 3 जनवरी को नड्डा को लिखे लेटर में कहा कि पार्टी यदि योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाती है तो इससे पूरे प्रदेश और देश की जनता को खुशी होगी। उन्होंने यह भी कहा है कि भगवान कृष्ण ने ही उन्हें यह खत लिखने को प्रेरित किया है।
आ0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ji,
— हरनाथ सिंह यादव (Harnath Singh Yadav) (@harnathsinghmp) January 3, 2022
ब्रज क्षेत्र की जनता की हार्दिक इच्छा,
परमादरणीय श्री @myogiadityanath जी भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा से लड़ें चुनाव।
कृ0 मेरा अनुरोध पत्र देखें।।
आ0 प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
@आ0 @AmitShah जी @BJP4India @blsantosh @BJP4UP pic.twitter.com/ennVZGSviV
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





