भारत

बड़ा एक्शन: पुलिस ने तस्करों द्वारा बेचे गए बच्चे को छुड़ाया, 6 गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Jan 2023 9:36 AM IST
बड़ा एक्शन: पुलिस ने तस्करों द्वारा बेचे गए बच्चे को छुड़ाया, 6 गिरफ्तार
x
ऐसे हुआ खुलासा.
मिर्जापुर (आईएएनएस)| मानव तस्करों द्वारा आगरा में एक नि:संतान दंपति को बेचे गए ढाई साल के बच्चे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने छुड़ाया है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चा मिजार्पुर जिले के चुनार क्षेत्र की एक महिला मजदूर का बेटा था।
मिजार्पुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मिजार्पुर की ऊषा गोंड, रामबाबू सोनकर, नीतू सोनकर, आगरा के वीरपाल, सुधा सिंह सिसोदिया और परम सिंह को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने कहा कि कथित बाल तस्करों के पास से 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है। बचाए गए बच्चे को उसकी मां से मिलवाया गया।
जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो यह पता चला कि महिला मजदूर, जिसके पति की हाल ही में मृत्यु हो गई थी, से आरोपी ने संपर्क किया था, जिसने उसे आगरा में नौकरी दिलाने का वादा किया था। बाद में वे महिला और उसके बच्चे को आगरा ले गए और उनके द्वारा तय किए गए स्थान पर रुके।
आरोपी ऊषा, रामबाबू और नीतू खरीदारों से पैसे वसूल कर मौके से फरार हो गए। बाद में महिला को वीरपाल, सुधा और परम ने बताया कि उसे और उसके बच्चे को बेच दिया गया है।
महिला किसी तरह वहां से भाग निकली और मामले की सूचना पुलिस को दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story