भारत

स्कूल में अचानक बेहोश...पुलिस ने छात्रा की मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज की

jantaserishta.com
24 Jan 2023 9:55 AM IST
स्कूल में अचानक बेहोश...पुलिस ने छात्रा की मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज की
x
स्कूल प्रशासन का कहना था कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
लखनऊ (आईएएनएस)| एक निजी बोर्डिंग स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा के बेहोश होने और अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के दो दिन बाद पुलिस ने माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके कूल्हे और टखने में चोट का भी जिक्र है।
अतिरिक्त डीसीपी, उत्तरी क्षेत्र, अभिजीत शंकर ने कहा कि, सोमवार देर रात उन्हें एक शिकायत मिली, जिसके बाद हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के साथ की गई वीडियोग्राफी को फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा, ताकि मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
पीड़ित लड़की 2017 से स्कूल में पढ़ रही थी, जब वह तीसरी कक्षा में थी। वह तीन अन्य छात्राओं के साथ एक छात्रावास में रहती थी।
शुक्रवार को खाना खाने के बाद टहलने के दौरान वह बेहोश हो गई।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story