भारत

यूपी पुलिस कांस्टेबल 26000 भर्ती आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

Kajal Dubey
23 Feb 2022 5:19 AM GMT
यूपी पुलिस कांस्टेबल 26000 भर्ती आवेदन प्रक्रिया  जल्द शुरू
x
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित करने को लेकर पिछले कई दिनों से टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित करने को लेकर पिछले कई दिनों से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को एग्जाम एजेंसियों द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित करने का टेंडर डालने की समयसीमा खत्म हो गई। एजेंसियों को 22 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश करनी थी। पहले परीक्षा एजेंसी कंपनियों को 18 फरवरी को निविदाएं प्रस्तुत करनी थीं। एग्जाम एजेंसियों की ओर से किए गए अनुरोध के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ा दी थी।

उम्मीद की जा रही है कि भर्ती परीक्षा एजेंसी का चयन जल्द हो जाएगा। इसके बाद भर्ती को नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस कांस्टेबल भर्ती में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।


Next Story